फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth trap hanging on the tree swing

पेड़ पर फांसी का फंदा बना झूला युवक

Sat, 09 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 09 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

सरसईनावर, ऊसराहार। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर के पास नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक को शव लटका मिला। शुक्रवार को सुबह खेतों की ओर निकले लोगों ने युवक को पेड़ पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान संदीप शाक्य पुत्र राम प्रकाश (22) निवासी धनुआ खेड़ा थाना जसवंतनगर के रूप में हुई।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि संदीप एक माह पहले अपने भाई महावीर की ससुराल सरसईनावर के समीप ही कछपुरा गांव में ब्रजमोहन शाक्य के घर आया था।  तब से वह यही पर रुका हुआ था।  गुरुवार को दोपहर के बाद संदीप का बड़ा भाई महावीर शाक्य भी पंजाब से नौकरी कर वापस लौटा।  उसकी सूचना पर संदीप उसे अपनी बाइक से लेने इटावा-बरेली मार्ग की चंदरपुरा की पुलिया पर गया।
विज्ञापन


वहां दोनों भाइयों में काफी देर तक बातचीत होती रही।  उसके बाद दोनों एक साथ कछपुरा अपनी ससुराल पहुंच गए। शाम को संदीप मंदिर दर्शन के लिए जाने की बात कहकर बाइक से चला गया। देर रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे।  सुबह उसका शव हजारी महादेव मंदिर के समीप  पर्यटक गृह के समीप खडे़ नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। अनुमान लगाया गया कि संदीप ने मोटरसाइकिल पर खडे़ होकर पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा डाला।  इसके बाद बाइक को पैर से गिराकर फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्योंकि उसकी बाइक वहीं पैरों के नीचे पड़ी मिली। घटना की सूचना  पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। संदीप के भाई महावीर ने बताया उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां भी नहीं हैं।  दोनों भाई पंजाब में नौकरी करते हैं। संदीप कुछ दिन पहले ही उसकी ससुराल आया था। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। उसने पुलिस को आत्महत्या करने का प्रार्थनापत्र दिया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया आत्महत्या का मामला है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । आत्महत्या के कारणों के बारे में अभी परिजनों से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस इसकी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed