फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth of Usrahar dies in Himachal Pradesh

ऊसराहार के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth of Usrahar dies in Himachal Pradesh
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पश्चिमी गांव के युवक की हिमाचल प्रदेश में पानी की टंकी से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। परिवार के कुछ लोग युवक का शव लाने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए हैं। भगवंतपुर पश्चिमी निवासी विश्राम सिंह पाल का बेटा सीटू पाल (20) हिमाचल प्रदेश के जिला विलासपुर के कस्बा शिवनगर में पंजाब की एक कंपनी में शटरिंग लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीटू साइड पर पानी की टंकी पर चढ़कर शटरिंग लगा रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने पर वह नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद सहकर्मी व कंपनी के कर्मचारी उसे फौरन एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी के लोगों ने सीटू की मौत की सूचना फोन कर जरिए उसके घरवालों को दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो पड़े। लोगों ने सांत्वना दी।
परिजनों ने बताया कि सीटूू हिमाचल प्रदेश में दिहाड़ी मजदूर था। पांच दिन पहले ही वह गांव से काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। सीटू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के कुछ लोग उसका शव गांव लेकर आने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
मोबाइल पर बात करते गिरा किशोर, मौत
लवेदी। नंदगवां गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर फोन पर बात करने के दौरान किशोर बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नंदगवां निवासी बृजमोहन सिंह ने बताया कि उसके भाई सहदेव सिंह का बेटा आलोक सिंह (16) के मोबाइल पर रात करीब 10 बजे किसी का फोन आया। नेटवर्क में दिक्कत होने से उसकी मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।
इस पर वह मोबाइल लेकर बाहर बात करने चला गया। बात करने के दौरान आलोक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोर घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आलोक की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। हालांकि, परिजनों ने सांप से काटने से आलोक की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed