फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth killed, five injured in accident on expressway

एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, पांच घायल

Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, five injured in accident on expressway
ताखा (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन गोल चक्कर के पास चालक ने ट्रक रोक दिया तो पीछे चल रही कार ट्रक में जा घुसी। दुर्घटनाग्रस्त कार में पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में घुसी में सवार लखनऊ के एक युवक की मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर निवासी कुलदीप यादव (32) पुत्र सहदेव यादव शुक्रवार को कार से दिल्ली से लौट रहे थे। उनके साथ देवेंद्र पुत्र जंगबहादुर, शैलेंद्र पुत्र सापू के अलावा संतकबीरनगर निवासी सारस्वत पुत्र गेंदालाल और देवरिया जिले के भौर थाना क्षेत्र के पचरोल निवासी शंभू पुत्र शंकर सिंह भी थे। कार सियाराम पुत्र रामकुमार यादव चला रहे थे।
विज्ञापन

ताखा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन गोल चक्कर के पास आगे चल रहे चालक ने ट्रक रोक दिया। तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। पीछे से आ रही दूसरी कार ने कुलदीप की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों और ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज भेज, हां कुलदीप की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भाई अजय यादव अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुलदीप आउट सोर्सिंग पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में ड्रम फंसने पर रोका था ट्रक
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए चैनल नंबर 133 पर गोलचक्कर का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को गाटर रखने का काम चल रहा था। इस कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ड्रम रख कर रूट डायवर्ट किया गया था। शनिवार सुबह चार बजे आगरा की ओर से आ रही निजी बस में ड्रम फंस गए। बस के पीछे आ रहे ट्रक को चालक ने रोक दिया। कुलदीप की कार ट्रक में पीछे से जा घुसी।
दूसरी कार टकराने से आईं ज्यादा चोटें
कुलदीप और उसके साथियों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। ट्रक में कार घुसते ही सभी एयर बैग खुल गए। इस हादसे में कार में बैठे लोगों को केवल हल्की चोट आई। पीछे से दूसरी कार में टक्कर मारी, इससे कुलदीप और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में कुलदीप की मौत हो गई।
चालक नाबालिग, बाइक फिसली, महिला की मौत
ताखा। सरसईनावर में शुक्रवार को नाबालिग चालक की बाइक फिसलकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई और किशोर व दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चंदरपुरा गांव की प्रकाशी देवी (80) पत्नी महाराज सिंह शनिवार सुबह दस बजे पीएम किसान सम्मान निधि के रुपये निकालने पैदल सरसईनावर बैंक पैदल जा रहीं थीं। उनके साथ बहू अनीता देवी भी थी। रास्ते में मिले गांव के अमित कुमार (14) भगवानदास की बाइक पर दोनों बैठ गईं। सरसईनावर में सामने साइकिल आने पर बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें सरसईनावर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने प्रकाशी को मृत घोषित कर दिया। अमित और अनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
इटावा। जसवंतनगर के नगला रामजीत मोहल्ला निवासी किसान अशोक कुमार (55) पुत्र बाबूराम के रिश्तेदार की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह वह पत्नी मंजू देवी के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखना गए थे। लौटते समय आगरा-कानपुर हाईवे पर प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। मंजू देवी को ज्यादा चोटें आईं। हेलमेट लगाए होने से अशोक के हाथ-पैर में चोट आईं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed