{"_id":"5eee52808ebc3e42bb6844ea","slug":"youth-injured-in-robbery-shot-dead-etawha-news-knp5666676119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की गोली से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों की गोली से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या 29 भरथना के आलमपुर गांव में दयाशंकर का शव पहुंचने पर रोती बिलखती महिलाएं
- फोटो : ETAWHA
ऊसराहार (इटावा)। ताखा मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों की गोली से घायल युवक की शनिवार सुबह सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नौ यूनिट दिया। खून चढ़ने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, लुटेरे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
शुक्रवार सुबह ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा चौराहे के पास बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने भरथना क्षेत्र के आलमपुर बिलौली गांव निवासी दंपति से नगदी व जेवर लूटने के बाद पति दयाशंकर शाक्य को गोली मार दी थी। वह पत्नी के देवकी व साली नीरज के साथ साले की शादी के चढ़ावे का सामान खरीदने भरथना जा रहे थे। गोली जांघ में लगी थी। ज्यादा खून बह जाने से उनकी हालत नाजुक हो गई।
पुलिस ने उन्हें सरसईनावर पहुंचाया था। वहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। सबसे पहले एक यूनिट खून पत्नी देवकी ने दिया था। इसके बाद उन्हें आठ यूनिट खून और चढ़ाया गया लेकिन जिंदगी से लड़ते हुए शनिवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मौत से देवकी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आलमपुर गांव में खबर पहुंचने पर बेटियां बेहाल होकर रो पड़ी। ऊसराहार थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चचेरे भाई अजय शाक्य की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।