{"_id":"5f2e9c3f8ebc3e3cdc167d15","slug":"youth-hanged-in-debt-hanged-etawha-news-knp5756615158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
फोटो संख्या 02 मृतक शीलू की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव में एक युवक ने अपने गांव के पास ही पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी।
बताया कि युवक पर गांव के लोगों का काफी कर्ज था। इसके कारण उसने जान दे दी।
नगला कन्हई गांव निवासी शीलू उर्फ पिंकू (30) पुत्र उमेशचंद्र शनिवार की सुबह अपने खेतों पर गया था।
उसी दौरान खेत में खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शीलू ने फसल और अन्य कार्य के लिए गांव के लोगों से कर्ज ले लिया था, जिसके चलते वह काफी परेशान था।
उसकी फसल भी बहुत अच्छी नहीं दिखी, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान रामबाबू ने बताया कि युवक के पास मात्र एक बीघा जमीन थी और कुछ जमीन उसने उगाई पर ले ली थी।
फसल को लेकर उस पर कर्ज हो गया था। कस्बा थाना के उपनिरीक्षक कासिम हनीफ, उपनिरीक्षक बनवारी लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।