{"_id":"60db56ad8ebc3ef20a6c6e26","slug":"youth-etawah-news-came-from-delhi-drowned-in-yamuna-came-in-marriege-etawah-news-knp637259227","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दिल्ली से आया युवक यमुना नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दिल्ली से आया युवक यमुना नदी में डूबा
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में बरात से लौटने के बाद दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि बुधवार को फिर गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से युवक की खोज कराई जाएगी।
बलरई थाना क्षेत्र के लुंगे गांव की मड़ैया निवासी संजय की बारात सोमवार को पास के गांव नगला विशुन में गई थी। मंगलवार की दोपहर में बरात विदा होकर वापस आई।
इसके बाद गांव के ही कुछ दोस्त पास से निकली यमुना नदी में नहाने के लिए चले गए। यह लोग नदी में नहीं रहे थे कि इस दौरान निहाल विहार नई दिल्ली निवासी दिनेश मंडल का बेटा शिवनाथ गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
यह देख साथ में नदी नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते शिवनाथ उनकी आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शिवनाथ की नदी में तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को फिर शिवनाथ की नदी में तलाश कराई जाएगी।