फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youth enjoyed kanika songs

Etawah News: कनिका के गीतों पर महोत्सव पंडाल में झूमे युवा

Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
youth enjoyed kanika songs
इटावा। इटावा महोत्सव में शनिवार रात बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के नाम रही। उन्होंने बेबी डॉल मैं सोने दी गीत के साथ शुरुआत की। मेगा नाइट में युवा झूमते रहे।
विज्ञापन

मेगा नाइट का शुभारंभ डीएम अवनीश राय व एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने किया। कनिका के उ बोलेगा या, बीट पर बूटी, देसी लुक जैसे गाने सुनकर वंस मोर-वंस मोर से पंडाल गूंज उठा। रॉक बैंड ने भी धमाल मचाया। कनिका के अलावा अलमास खान, धीरज कपूर के गीत भी युवाओं को काफी पसंद आए। कनिका कपूर के गीतों पर पंडाल में उपस्थित युवाओं का जोश देखते ही बना। हाल ये रहा कि कुर्सियों के ऊपर खड़े होकर डांस करने से बड़ी संख्या में कुर्सियां टूट गईं। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, सह संयोजक एसएमजी आई ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने कनिका कपूर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
‘मैदान में आने के बाद पीछे न हटें’
कार्यक्रम से पहले पत्रकार वार्ता में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कहा कि वह अच्छे गायकों की तलाश कर रही हैं। प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच पर स्थान देना चाहती हैं। संगीत में प्रतिभावान उनकी टीम से संपर्क कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आने के लिए युवाओं को धैर्य और अभ्यास की जरूरत है। इसमें समय लग सकता है, लेकिन आपको मैदान में आने के बाद पीछे न हटने की ठाननी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed