{"_id":"5f3144d98ebc3e3d1850c532","slug":"youth-dies-two-injured-in-tractor-collision-etawha-news-knp5760388200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 मृतक रोशन का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
थाना क्षेत्र में कैस्त गांव के पास तिराहे पर कचौरा की ओर से आ रही एक बाइक में ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चालक समेत एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे नगला महासुख फिरोजाबाद निवासी रोशन सिंह (18) पुत्र श्रीपति अपनी बाइक से अपनी बहन रामा देवी को लेकर बाबरपुर औरैया की तरफ जा रहा था।
रोशन की बाइक नगला महासुख निवासी अमरचंद्र पुत्र बादाम सिंह चला रहे थे। जबकि रोशन और उसकी बहन पीछे बैठे थे। इसी बीच जसवंतनगर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामा और अमरचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।