{"_id":"6536b41a6bbc9f78c7088896","slug":"youth-dies-two-injured-in-road-accident-etawha-news-c-216-1-etw1001-4349-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी रोड पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला तेज निवासी बीटू (21) पुत्र भूदेश रविवार रात 10 बजे अपने ममेरे भाई अनीश यादव (24) पुत्र शिवाराम सिंह निवासी नगला हिम्मत थाना सैफई व अभिषेक काकरपुर थाना चौबिया के साथ सैफई अस्पताल गया था। वहां से घर जाते समय हवाई पट्टी रोड पर सैफई गांव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने बाइक खड़ी कर तीनों आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर बीटू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अवनीश व अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। बीटू बीएससी का छात्र था। दो भाइयों में वह छोटा था। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।