फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies after falling from train, identified with Aadhar card

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Tue, 05 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train, identified with Aadhar card
इटावा। इकदिल थानाक्षेत्र के चांदनपुर गांव के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जेब से रेल का टिकट भी मिला है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव वालों ने सोमवार को युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व सिपाही प्रेमपाल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मोबाइल, आधारकार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व 311 रुपये व ऊंचाहार से दिल्ली का एक टिकट मिला।
विज्ञापन

आधार कार्ड के जरिये मृतक की शिनाख्त मेहराज पुत्र तसलीम (35) निवासी जलालगढ़ टियरपारा जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही सीमांचल एक्सप्रेस गुजरी थी। उसी से गिरने की आशंका है। उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजनों से फोन पर बात हुई है। युवक सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से पत्नी के साथ बिहार जा रहा था। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed