{"_id":"624b3e199db2c14839449599","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-identified-with-aadhar-card-etawah-news-knp68935726","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत आधार कार्ड से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थानाक्षेत्र के चांदनपुर गांव के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जेब से रेल का टिकट भी मिला है।
इकदिल थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव वालों ने सोमवार को युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व सिपाही प्रेमपाल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मोबाइल, आधारकार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व 311 रुपये व ऊंचाहार से दिल्ली का एक टिकट मिला।
आधार कार्ड के जरिये मृतक की शिनाख्त मेहराज पुत्र तसलीम (35) निवासी जलालगढ़ टियरपारा जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही सीमांचल एक्सप्रेस गुजरी थी। उसी से गिरने की आशंका है। उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजनों से फोन पर बात हुई है। युवक सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से पत्नी के साथ बिहार जा रहा था। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।