{"_id":"6998aad055dd5d408f0b3ee4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-remains-washed-away-in-a-canal-etawah-news-c-216-1-etw1002-138143-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहर में बहे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहर में बहे अवशेष
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना उस समय सामने आई जब 15269 साबरमती जन साधारण एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि इंजन के आगे अचानक एक युवक ट्रैक पर आकर बैठ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी व शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आरपीएफ भी पहुंच गई। बताए गए स्थान खंभा संख्या 1166/15 व 17 के मध्य जांच की गई लेकिन लाइन किनारे केवल मांस का एक टुकड़ा मिला।
आशंका जताई जा रही है कि शव के अन्य हिस्से नीचे बह रही नहर में चले गए। पुलिस ने मिले अवशेष को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फॉरेंसिक व डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान संभव हो सकेगी।