{"_id":"69935eb4c43ba0821a0d0595","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-etawah-news-c-216-1-etw1005-137904-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो 18::: भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व रेलकर्मी। संवाद
भरथना। रेलवे पावर हाउस के पास सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे ट्रैक पार कर रहा युवक की मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। युवक कानपुर के सचेंडी स्थित पत्नी के मायके में उससे मिलने जा रहा था।
सुबह युवक हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक अप लाइन पर ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिला। दोपहर करीब दो बजे थाना कोतवाली पहुंचे कस्बा के मोहल्ला टीला खुशहालपुर निवासी जय प्रकाश जाटव ने मृतक की पहचान संजीव कुमार (35) के रूप में की। उन्होंने बताया कि संजीव मुंबई की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। कुछ समय से उसकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही थी।
पिता ने बताया कि संजीव की पत्नी किरन मायके में रहकर एक कंपनी में नौकरी करती है। साथ ही उसके तीन बच्चे भी ननिहाल में ही रहते हैं। सोमवार को संजीव पत्नी व बच्चों से मिलने जा रहा था तभी यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।