फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies after being crushed by roadways bus

रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by roadways bus
सैफई (इटावा)। इटावा बस स्टैंड पर चलती बस में चढ़ते समय फैर फिसलने से फिरोजाबाद का युवक पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो र्गई। बड़े भाई ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी शिव कुमार (20) पुत्र विजय सिंह भाई शिवा के साथ कानपुर की लेदर फैक्ट्री में काम करता था। देवी जागरण में शामिल होने के लिए बुधवार को शिव बस से गांव लौट रहा था। शाम चार बजे बस इटावा के स्टैंड पर रुकी। शिवम टॉयलेट करने के लिए उतर गया। इसी बीच बस चल दी, जल्दबाजी में बस में चढ़ते समय शिव का पैर फिसल गया। वह सड़क पर गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल शिव को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शिवा ने बस चालक की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक केबिन में फंसा
इटावा। बरेली हाईवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के अहंकारीपुरा गांव के पास ट्रक कंटेनर से टकरा गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और क्लीनर फरार हो गए। ट्रक का चालक सोनू पुत्र रामसेवक निवासी सूजानपुर बरही जिला भिंड, मध्य प्रदेश केबिन में फंस गया। जानकारी होने पर सीओ सैफई विजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केबिन को बेल्डिंग कटर से कटवाकर सोनू को निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हादसे में बाइक सवार एमआर घायल
इटावा। शहर के कटरा शमशेर खां मोहल्ला निवासी नवनीत तिवारी (30) पुत्र चंद्र प्रकाश तिवारी एमआर हैं। बुधवार को बकेवर से लौटते समय बिजौली ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने नवनीत की बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर बकेवर पुलिस ने घायल नवनीत को जिला अस्पताल इलाज में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed