फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth danced to Jassi Gill's songs...created a stir

Etawah News: जस्सी गिल के गानों पर झूमे युवा...मचाया धमाल

Sun, 28 Dec 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth danced to Jassi Gill's songs...created a stir
फोटो 36:::महोत्सव पंडाल में प्रस्तुति देता पंजाबी गायक जस्सी गिल। संवाद
इटावा। घने कोहरे के बीच शनिवार रात इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित मेगा नाइट में पंजाबी गायक जस्सी गिल के गानों पर युवा जमकर थिरके। करीब ढाई घंटे तक पंजाबी गानों ने युवाओं में जोश भरा। कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन



शनिवार रात मेगा नाइट का आनंद लेने के लिए सात बजे से ही युवाओं का महोत्सव पंडाल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। साढ़े सात बजे से सतरंगी डीजे लाइटों से चमचाते मंच को देखकर युवाओं को जोश और भी बढ़ गया। घड़ी की सुइयां चलने के साथ ही युवाओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। करीब पौने आठ बजे जस्सी गिल के मंच पर आते ही युवाओं का जोश और बढ़ गया।
विज्ञापन


जस्सी गिल ने बापू जमींदार...गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बीच जोड़ी तेरी मेरी..., गबरू आदि गाने प्रस्तुत करके करीब ढाई घंटे तक युवाओं को गानों पर झुमाया। शुभारंभ विधायक सरिता भदौरिया, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, कार्यक्रम आयोजक एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने किया।

फोटो 36:::महोत्सव पंडाल में प्रस्तुति देता पंजाबी गायक जस्सी गिल। संवाद

फोटो 36:::महोत्सव पंडाल में प्रस्तुति देता पंजाबी गायक जस्सी गिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed