फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young woman doctor at the district hospital to treat the wounded.

युवती के ऊपर से गुजरी गोमती एक्सप्रेस

Sun, 14 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 14 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young woman doctor at the district hospital to treat the wounded.
घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। जाको राखे साइयां मार सके न कोय की कहावत शनिवार को शहर के फर्रुखाबाद फाटक के पास चरितार्थ हो गई।  रेलवे लाइन पार करते समय एक युवती गोमती ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से युवती ट्रेन के नीचे आ गई।  पूरी ट्रेन उसके ऊपर से होकर गुजर गई। ट्रेन के गुजरने पर लोगों ने देखा तो युवती मामूली रूप से घायल हुई थी। लोगों ने तुरंत उसे उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी जीप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


औरैया जिले के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव बरौना कला निवासी स्व धीरज सिंह की 21 वर्षीया  पुत्री गार्गी  शनिवार को किसी काम से बस से इटावा आई थी। जब वह फर्रुखाबाद फाटक से उतर कर रेलवे लाइन पार कर रही थी। वह कानपुर की ओर से आ रही गोमती एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आ गई। चूंकि गोमती एक्सप्रेस का इटावा में स्टापेज है इसलिए वह भी धीमी गति से गुजर रही थी।  गोमती के इंजन की टक्कर लगने से वह रेलवे लाइन की पटरियों के बीच में गिर पड़ी। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन के गुजर जाने के बाद  लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पटरियों के बीच में पड़ी युवती को उठाया।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि वह किसी काम से इटावा आई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां सावित्री देवी, भाई गिरजेश सिंह तथा भाभी कामिनी घर पर हैं। जानकारी मिलने पर एसओ फ्रेड्स कॉलोनी जेपी पाल मय फोर्स के अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed