फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man died in an accident

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 05 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
young man died in an accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना रोड पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कन्नौज जिले के इंदरगढ थाना क्षेत्र के गांव कलसान निवासी नीलू (25) पुत्र राजेश कुमार शंखवार रविवार शाम पत्नी विनीता को लेकर बाइक से ससुराल नावली थाना इकदिल आ रहा था। चितभवन के पास स्थित पंप पर उसने बाइक में पेट्रोल डलवाया। वह पंप से निकला ही था कि तेजी से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  एसओ इकदिल आलोक राय मौके पर पहुंचे और घायल विनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed