{"_id":"5781402a4f1c1bee067f9d5d","slug":"young-man-deadbody-found-in-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर के पत्तापुरा गांव के पास युवक का शव देखते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव पत्तापुरा के पास एक युवक का शव नहर में पड़ा मिला। उसके पर्स में मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त सत्यवीर निवासी नगलापूसे थाना जसराना के रूप में हुई। वह निजी स्कूल में शिक्षक था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव पत्तापुरा के लोग बंबा के पास से गुजरे तो उन्हें एक युवक का शव दिखा। उन्हाेंने इसकी सूचना बसरेहर थाना पुलिस को दी। एसओ बसरेहर विजेंद्र सिंह यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जब उसका पर्स देखा तो उसमें मिली सिम और कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त सत्यवीर के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से चर्म रोग से पीड़ित था, जिस कारण परेशान रहता था। 6 जुलाई को वह घर से दवा लेने के लिए निकला था। घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। एसओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उसने नहर में कूदकर जान दी है।
विज्ञापन