{"_id":"64c95fbfede890d510052824","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-etawha-news-c-216-1-etw1001-1266-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर घार गांव में एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहादुरपुर गांव निवासी सेवानिवृत डाक कर्मी परशुराम दोहरे का (25) पुत्र शिवम दोहरे सोमवार रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गया था। शिवम जब सुबह काफी देर तक नहीं जागा तो उसकी मां ऊपर कमरे में उसे जगाने गई तो देखा शिवम पंखे से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मां के चीखने पर पिता व पड़ोसी भी छत पर पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य इकट्ठा करवाए। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।