{"_id":"6511cfbe8c38ffc2b904dd34","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-his-in-laws-house-etawha-news-c-216-1-etw1001-3272-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ससुराल में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ससुराल में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बा स्थित ससुराल में रह रहे युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाइयों ने पत्नी से विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चकरनगर के डिभोली गांव यमुना घाट निवासी मन्नू निषाद उर्फ भगत के बेटे कौशल निषाद (28) की ससुराल कस्बा लखना के कालिका मुहाल पक्का तालाब पर अजय निषाद के यहां थी। कौशल अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। रविवार रात उसकी पत्नी पम्मी पास की गली में गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में गई थी, इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे उसके पति कौशल निषाद ने घर के कमरे में कुंडी में गमछा से फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी पम्मी कार्यक्रम से लौटी तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन दौड़े और पड़ोसी भी आ गए।
कौशल के साले ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने फोरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य इक्ट्ठा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दुष्यंत और संतोष ने बताया कि पांच दिन पहले पम्मी ने अपनी बहन के घर मैनपुरी जाने के लिए कौशल से कहा था। कौशल के मना करने पर पत्नी से झगड़ा हो गया था। उन्हें आशंका है कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी हुई है। उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता।