{"_id":"6217c8ed20ecf0434e4d02ca","slug":"young-man-ate-poisonous-substance-died-during-treatment-etawah-news-knp682400368","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहरीला प्रदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया जहरीला प्रदार्थ, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
इटावा। गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले एक ठेकेदार के बेटे ने बुधवार दोपहर जहर खा लिया। देर रात सैफई मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांधी नगर निवासी प्रताप सिंह गोयल सिंचाई विभाग में सरकारी ठेकेदार हैं। उनका छोटा बेटा रजत (26) एक सीमेंट कंपनी में फील्ड अफसर था। बुधवार सुबह ड्यूटी पर गया था। दोपहर चार बजे जब घर लौटा तो उल्टी करने लगा। परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए।
डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। बडे़ भाई अनुराग गोयल ने बताया कि वह सीतापुर में जल निगम में जेई हैं। रजत उनका छोटा भाई था। ड्यूटी से घर पहुंचकर रजत ने मां को बताया कि वह जहर खाकर आया है, इतना कहते ही उल्टी करने लगा। बाद में मौत हो गई। जहर खाने की वजह परिजन नहीं बता सके।