{"_id":"633b2a4601717455d92ddd37","slug":"young-girl-missing-kidnapping-report-etawah-news-knp721538394","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई से पहले युवती गायब, चार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई से पहले युवती गायब, चार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। सगाई से एक दिन पहले युवती लापता हो गई। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ बकेवर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
बकेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 30 सितंबर को बेटी की सगाई थी। 29 को बेटी लापता हो गई। पांच लाख रुपये और दो लाख के जेवर भी घर में नहीं मिले।
गांव में पूछताछ की तो पता चला कि बिजौली गांव निवासी ओमकार मिश्रा बेटी को ले गया है।
उसके घर पहुंचे तो आरोपी के पिता और अन्य परिजनों ने गालीगलौज कर भगा दिया। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ओमकार, उसके पिता सरोवर मिश्रा, मां व बहन पर अपहरण और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।