{"_id":"6ae4d6366b68f7a6230bb30a","slug":"young-children-have-contracted-pneumonia-due-to-the-change-in-weather-five-have-been-admitted-to-the-hospital-etawah-news-c-216-1-etw1005-152320-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मौसम बदलने से छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आए, पांच को कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मौसम बदलने से छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आए, पांच को कराया भर्ती
Fri, 30 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01::: बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
इटावा। दो दिन से मौसम में आए बदलाव से बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक सर्दी से संबंधित 317 मरीज पहुंचे। इसमें जांच कराने में पांच मरीजों को निमोनिया निकलने पर उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बदलते मौसम में लापरवाही न बरतने की सलाह दी।
शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक 877 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। वहीं, 173 मरीजों ने पुराने पर्चे पर दवा ली। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार व वायरल संबंधी 317 मरीजों की डॉक्टर ने जांच करवाई।
इसमें पांच मरीजों को निमोनिया निकला। इसमें तीन बच्चे व दो महिलाएं शामिल थीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने बताया कि दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई है। सुबह-शाम अधिक ठंड हो रही है जबकि दोपहर में भी धूप नहीं निकल रही है। इसमें बच्चे अधिक लापरवाही करते हैं। इससे वह जल्द ही बीमार पड़ रहे हैं।