फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yogis vacation cancell decision is rightsays mulayam

योगी सरकार का छुट्टियां रद्द करने का फैसला सही: मुलायम

Sat, 15 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 15 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
yogis vacation cancell  decision is rightsays mulayam
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने महापुरुषों की  जयंती पर स्कूलों की छुट्टियां रद्द करने के योगी सरकार के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की तीखी निंदा की।  वहीं उन्होंने एक बार फिर परिवार में किसी प्रकार के झगड़े से इनकार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से चलकर सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ ऐसा बर्ताव करना अशोभनीय है। केंद्र सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। सेना के जवानों के मान सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर हमारी सेना पिट रही है, पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अभी छह महीने तक हम सरकार के कामकाज पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। छह महीने के बाद काम की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सरकार के खिलाफ बोलेंगे, संघर्ष करेंगे। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी परिवार एक है। शिवपाल कोई पार्टी नहीं बनाने जा रहे। यह सब विवाद सिर्फ मीडिया की देन है। गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आवश्यकता पर विचार किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। वे खुद भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव  लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद वापस लेने के मामले पर उन्हाेंने कहा कि पद से कोई फर्क नहीं पड़ता। डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे कई नेता ऐसे थे जिन्होंने किसी पद पर न रहते हुए जनता के बीच काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed