{"_id":"59aee65e4f1c1b79078b46ee","slug":"yogi-government-has-no-development-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के पास विकास का एजेंडा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के पास विकास का एजेंडा नहीं
इटावा
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सपा के सक्रिय कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के एमएलसी राम अवध यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगा कहा कि इसमें सपा शासन में स्वीकृत परियोजनाओं का ही उद्घाटन किया जा रहा है। अखिलेश यादव यूपी को तेज गति से आगे ले जा रहे थे। प्रदेश सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा ही नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में सपा मजबूत स्थिति में है। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में हुए सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने ये बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया, भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें लाठी खानी पड़ रही है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। गुंडाराज और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संकल्प लें कि ऐसी झूठी और निर्दयी सरकार को उखाड़ फेेंकेंगे।
विज्ञापन