फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The main road at Andava Ghat is in a dilapidated state; potholes fill with water during the rains.

Etawah News: अंदावा घाट की मुख्य सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढों में भर जाता पानी

Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The main road at Andava Ghat is in a dilapidated state; potholes fill with water during the rains.
फोटो 03:: अंदावा यमुना घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। स्रोत-ग्रामीण
निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा मड़ैया में यमुना नदी के श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अंदावा यमुना नदी के श्मशान घाट तक जाता है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश होने के बाद पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। पैदल चलने वालों के साथ बाइक सवारों को भी संभलकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार गड्ढों में फंसने और गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अजय, जितेंद्र, देवेंद्र, प्रदीप और राधेश्याम ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क का निर्माण कराने के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया जाएगा। पंचायत और ब्लॉक स्तर से जो भी संभव होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed