फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yamuna,etawah,etawah news,lock down

लॉकडाउन : फैक्टरियां बंद तो स्वच्छ हुआ यमुना का जल

Tue, 28 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Yamuna,etawah,etawah news,lock down
लॉकडाउन में फैक्टरियां बंद होने से यमुना का पानी साफ हो गया है, नदी के आसपास पक्षियों की संख्या भी - फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन में दिल्ली समेत अन्य शहरों की फैक्टरियां बंद होने से शहर में यमुना का जल एकदम साफ हो गया है। पानी अब आचमन लायक हो गया है। यमुना नदी के किनारे दुर्लभ पक्षी भी दिखाइ पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में यमुनोत्री ग्लेशियर से यमुना नदी निकलती है। दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा होते हुए यमुना करीब 1400 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के बाद प्रयाग में जाकर संगम में मिलती है। अपनी इस यात्रा में यमुना जी लाखाें लोगाें को जरूरत के अनुसार पानी देती हैं। यात्रा के दौरान कई शहरों की गंदगी, औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचड़ा यमुना में मिलकर जल को प्रदूषित करता है। इस वजह से यमुना में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस बारे में पर्यावरण संस्था सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के सचिव डॉ. राजीव चौहान का कहना है कि यमुना नदी सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है। औद्योगिक कचरे की वजह से यमुना नदी नाले के रूप में नजर आती है। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों की वजह भी बन रही है। यमुना को साफ करने के लिए जो काम यमुना एक्शन प्लान नहीं कर सका उसे लॉकडाउन ने कर दिखाया। अब यमुना नदी की सूरत काफी बदल चुकी है। स्वच्छ होने की वजह से नदी के पास दुर्लभ पक्षी भी नजर आ रहे हैं। इनमें ब्लेक नेक्ड स्टार्क, वूली नेक्ड स्टार्क, पेंटिंड स्टार्क, स्कवेजर वल्चर, डारटर, लिटिल रिंग फ्लोवर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed