फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yamuna,etawah,etawah news

चंबल घटी, यमुना स्थिर, ग्रामीणों में राहत

Wed, 26 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Yamuna,etawah,etawah news
युमना नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : ETAWHA
इटावा। बीहड़ांचल क्षेत्र में चंबल के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यमुना का जलस्तर भी स्थिर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, लगातार बारिश और कोटा के बांध से पानी छोडे़ जाने से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। मंगलवार को चंबल का जलस्तर 117 मीटर था जो बुधवार को 100 मीटर हो गया, वहीं यमुना का जलस्तर 120 मीटर पर बना हुआ है। हालांकि दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश एवं कोटा बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित ढकरा, गोपिया खार पत्थरा, अचल की मढै़या, कन्धावली, शेरगढ़ आदि गांव के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया था। पिछले साल जिस तरीके से यमुना एवं चंबल नदियों ने अपने रौद्र रूप से ग्रामीणों का काफी नुकसान किया था और अनेकों परेशानियां हुई थीं। गौहानी, ढकरा, डिभौली इत्यादि गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया था। ग्रामीणों को डर सता रहा है यदि इसी रफ्तार से यमुना एवं चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में बढ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब पानी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण घबराएं नहीं फिर भी सावधान रहें और नदियों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed