फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   X-ray machine wire will come from Japan, patient upset for six days

Etawah News: जापान से आएगा एक्सरे मशीन का तार, छह दिन से मरीज परेशान

Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine wire will come from Japan, patient upset for six days
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में लगी मशीन छठवें दिन भी सही न होने से मरीज परेशान रहे। मशीन सही कराने के लिए जापान से तार मंगाया गया है। तीन दिन में तार आने के बाद मशीन सही होने का विवि प्रबंधन दावा कर रहा है।
विज्ञापन



ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन लगभग छह सौ मरीज आते हैं। इनमें से ज्यादातर को एक्सरे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यहां आठ सौ एमएम की बड़ी एक्सरे मशीन लगवाई गई है। यह मशीन छह दिन पहले खराब हो गई। इससे एक्सरे सेवा प्रभावित हो गई। वैकल्पिक सेवा के लिए 100 एमएम की मशीन लगवाई गई है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को देरी से एक्सरे हो पा रहा है। कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। मशीन की तकनीकी दिक्कत के लिए इंजीनियर ने चेक करने के बाद तार खराब होने की बात बताई है। यह तार जापान से आएगा। इसके लिए ऑर्डर दे दिया गया है। विवि प्रबंधन का दावा है कि तीन दिनों में मशीन सही हो जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी से इंजीनियर भेजा गया था। मशीन चेक करने पर पता चला कि इसका तार खराब है। उसे जापान से मंगाया जा रहा है। जो तीन दिन में आने की संभावना है। इसके बाद मशीन सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed