फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   worried about ruppes ban

नोट बंदी से परेशान

Sat, 19 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 19 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
worried about ruppes ban
अहेरीपुर सेंट्रल बैंक बंद होने की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
दर्जनों गांवों के बीच एक मात्र सेंट्रल बैंक की अहेरीपुर शाखा शनिवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई। नेटवर्क और सर्वर फेल रहने की समस्या के कारण ऐसा किया गया है। बैंक के शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी अब बकेवर शाखा में बैठेंगे। इसके चलते पहले से ही नोट बंदी के बाद परेशान ग्राहकों को अब लेनदेन के लिए 12 किलोमीटर दूर बकेवर जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इसका विरोध कर आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

90 के दशक में सेंट्रल बैंक की शाखा अहेरीपुर में स्थापित हुई थी। नेटवर्क फेल रहने के कारण यहां अक्सर लेनदेन प्रभावित रहता है। कर्मियों को ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। गत छह माह से ये समस्या लगातार चल रही थी जो 26 अक्टूबर से और बढ़ गई। धनतेरस और दिवाली पर लोगों ने जैसे तैसे काम चलाया। अब 1000 और 500 के नोट बंद होने के बाद बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी तो लोड पड़ने के कारण सर्वर ठप हो गया। इसके चलते इस शाखा का काम अब 12 किमी दूर बकेवर से करने का निर्णय लिया गया है। इससे बैंक से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगाें की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे के  पवन दीक्षित, प्रमोद तिवारी, गुड्डू मंसूरी, प्रधान गोलू दुबे, अनिल तिवारी, राजीव ऋषीश्वर, रमेश शाक्य, नरेंद्र शर्मा आदि ने जिला प्रशासन इटावा से शीघ्र बैंक में नेटवर्किंग की दिक्कत दूर कराने की मांग की है।दो दिन में समस्या का हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed