फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ' Workers will come to honor fire "

‘कार्यकर्ताओं के सम्मान पर नहीं आने देंगे आंच’

Sat, 30 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 30 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
' Workers will come to honor fire "
भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे का शुक्रवार को बढ़पुरा मंडल में कई जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं और क्षेत्र से पार्टी को जिताने का संकल्प करें।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के बढ़पुरा क्षेत्र में पहुंचने पर सबसे पहले नगला गौर में रविकांत शुक्ला की अगुवाई में उदीमोड़ चौराहे, सनी भदौरिया व शीलेंद्र सिंह भदौरिया ने कुंडेश्वर में केशव शर्मा के आवास और पछायगांव चौराहे पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह भदौरिया व अखिलेश शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं और क्षेत्र से पार्टी को जिताने का संकल्प करें। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, जसवंतसिंह वर्मा, कृपा नारायन तिवारी, अजय प्रताप धाकरे, संजीव भदौरिया, राजू चौधरी, प्रधान गुड्डू कटारे, प्रधान लाखन सिंह बघेल, प्रधान रामसेवक जाटव, बीडीसी अखिलेश जाटव, रामवीर तिवारी, राजकुमार तिवारी, वीरेंद्र चक, रामकुमार कटारे, गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed