फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Workers who came out with a pledge to change power

सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर निकले कार्यकर्ता

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers who came out with a pledge to change power
इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा लेकर गांव गांव निकल पड़े।
विज्ञापन

युवा कार्यकर्ता पूरे जिले में गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेंगे। आम जनता, किसानों, गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और दलित शोषित समाज के लोगों को सत्ता परिवर्तन का संकल्प दिलाएंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कचौरा चौराहेेेे पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का रवाना किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रविशंकर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता साइकिल लेकर निकल पड़े। रवि शंकर ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार का सत्ता से हटाकर सत्ता परिवर्तन नहीं कर देते तब तक शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में साइकिल यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। पहले दिन साइकिल यात्रा कचौरा रोड से राजा का बाग, कांधनी, रूरा, प्रतापनेर आदि गांवों में पहुंची।

विधानसभा इकाई अध्यक्ष राजवीर सिंह राजू, बल्लू यादव, अंशुल यादव, राकेश यादव, पहलवान यादव, ओमवीर यादव, प्रधान रविंद्र यादव, राजीव दुबे, शौकीन फौजी तमाम लोहिया वाहिनी साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed