फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Worker killed, three injured due to mud mound collapse

मिट्टी का टीला ढहने से मजदूर की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Worker killed, three injured due to mud mound collapse
फोटो संख्या 10 हादसा स्थल पर मिट्टी में फंसे मजदूर कमलेश को निकालने का प्रयास करते लोग - फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या:10, 11 काम करते मजदूर।
विज्ञापन

मिट्टी का टीला ढहने से मजदूर की मौत, तीन घायल
- चंबल नदी स्थित स्वामी शरणानंद सेवा संस्थान की दीवार बनाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी/इटावा। चंबल नदी के किनारे टीले पर बने स्वामी शरणानंद सेवा संस्थान के बाहरी हिस्से में दीवार बनाते समय शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। अचानक टीले की मिट्टी ढह गई और उसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि एक मिट्टी के ढहने से नीचे गिर गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए एक मजदूर की मौत हो गई। तीन घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सदर तहसीलदार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। फिलहाल हादसे को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
उदी गांव से करीब सौ मीटर दूर चंबल नदी के किनारे एक टीले पर स्वामी शरणानंद सेवा संस्थान की इमारत खड़ी है। नदी की ओर से टीले की मिट्टी का कटान रोकने के लिए करीब एक माह से कंक्रीट की दीवार बन रही है। संस्थान के मंत्री सेवानिवृत्त शिक्षक संत कुमार की देखरेख में पास के ही गांव अवारी के मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को तीन सगे भाइयों कमलेश, भागीरथ उर्फ कुन्नू व गंभीर समेत पांच मजदूर काम पर लगे थे। इनमें दो मजदूर राकेश और गंभीर निर्माण स्थल पर ऊपर की ओर थे, जबकि कमलेश (30) पुत्र दीवारीलाल और संतोष (38) व भागीरथ पुत्रगण श्रीराम निर्माणाधीन दीवार के पास काम कर रहे थे। इनमें कंक्रीट की दीवार और टीले के बीच खाली जगह में सबसे नीचे खड़ा कमलेश ऊपर ईंटें फेंक रहा था। तभी सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास अचानक टीले की मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह कर नीचे आ गया। कमलेश, संतोष और भागीरथ उर्फ कुन्नू तीनों उसमें दब गए। भागीरथ ने तत्काल कंक्रीट से बने खंभे के सरिया को पकड़कर बाहर की ओर छलांग लगा दी। संतोष को भी लोगों ने करीब आधा घंटे के बाद मिट्टी से बाहर निकाल लिया, लेकिन कमलेश नीचे फंसा रहा। सूचना पर पहुंचे बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम, एएसआई नागेंद्र सिंह, उदी प्रधान आशु भदौरिया और अवारी ग्राम पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह भदौरिया ने जेसीबी मंगाकर कमलेश को निकालने की कोशिश की। लेकिन चोट लगने के डर से फावड़ा से मिट्टी हटवाई गई जिसमें करीब चार घंटे लग गए। मरणासन्न हालत में कमलेश को पहले उदी पीएससी और जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिट्टी ढहने से नीचे गिरे गंभीर के भी चोटें आई है। संतोष, भागीरथ व गंभीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलने पर सदर तहसीलदार एन राम भी मौके पर गए। उन्होंने कहा कि यह दैवी आपदा तो नहीं है। फिर भी पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद के प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, विमल भदौरिया, जिला मंत्री राहुल राजपूत, संस्थान के अध्यक्ष अहिबरन सिंह, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed