{"_id":"b4ab7bef9631368e5d3ee4de68f5c542","slug":"worker-killed-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
भरथना -ऊसराहार मार्ग पर भोली चौराहे के पास वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। विनोद कुमार पुत्र दिवारी लाल निवासी ग्राम शेखूपुर भरथना ने बताया कि उसका भाई मनोज कुमार शनिवार को शाम भरथना से मजदूरी करके घर लौट रहा था। उसी दौरान भरथना - ऊसराहार मार्ग पर भोली चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से इटावा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन