फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women will be able to travel free for two days in buses

Etawah News: बसों में महिलाएं दो दिन कर सकेंगी मुफ्त सफर

Tue, 29 Aug 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel free for two days in buses
इटावा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं इस बार 30 व 31 अगस्त को पूरे दो दिन फ्री यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक यात्रा फ्री रहेगी। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन पर उमड़ने वाली महिलाओं की भीड़ को देखते हुए डिपो से कार्यशाला तक के कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इटावा रीजन के सभी आठ डिपो से 160 बसें दिल्ली मार्ग पर आनंद विहार तक दौड़ेंगी। यह सुविधा आगामी तीन सितंबर तक जारी रहेगी। इनमें इटावा डिपो की 25 व सैफई डिपो की पांच बसें शामिल हैं। आरएम पीआर पांडेय ने बताया कि फर्रुखाबाद डिपो से सबसे ज्यादा 30, औरैया, शिकोहाबाद व मैनपुरी से 25-25, बेवर से 20, छिबरामऊ से पांच बसें समेत 160 बसें तीन सितंबर तक आनंद विहार तक जाएंगी।
विज्ञापन

आरएम ने बताया कि इसके अलावा इटावा-मैनपुरी मार्ग पर 10 बसें, जिसमें इटावा व मैनपुरी डिपो से पांच-पांच बसें सुबह से लेकर रात तक चलेंगी। इटावा-बेवर-फर्रुखाबाद मार्ग पर 20 बसें चलेंगी। इनमें इटावा से 10, बेवर से आठ व फर्रुखाबाद से दो बसें लगाई गई हैं। यह रात में चलेंगी। इटावा- आगरा- कानपुर मार्ग पर 35 बसें चलेंगी। इसमें औरैया से 15, इटावा व शिकोहाबाद डिपो से 10- 10 बसें शामिल हैं। जो सुबह से रात तक चलेंगी। फर्रुखाबाद- मैनपुरी- शिकोहाबाद- आगरा मार्ग पर 35 बसें चलेंगी। इनमें बेवर डिपो से 12, फर्रुखाबाद और शिकोहाबाद डिपो से आठ- आठ व मैनपुरी से सात बसें चलेंगीे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तीन सिंतबर तक कर्मियों की छुट्टी निरस्त रहेंगी। कोई भी कर्मचारी इस अवधि में अपना क्षेत्र न छोड़े, इस पर सेवा प्रबंधक व संबंधित डिपो के एआरएम नजर रखें। मृत्यु अथवा बीमारी जैसी परिस्थितियों को छोड़कर बस संचालन से संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों को छुट्टी न दें। बताया कि आनंद विहार बस स्टेशन (दिल्ली) पर शिकोहाबाद डिपो से राकेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यशाला से विनोद कुमार, औरैया डिपो से करन सिंह, मैनपुरी डिपो से रामवीर सिंह, बेवर डिपो से अमित वर्मा, शिकोहाबाद डिपो से मनोज कुमार, फर्रुखाबाद डिपो से राहुल दुबे को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed