फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women ultrasound service is now avlaible on 8 more center

Etawah News: आठ और केंद्रों पर होगा गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
women ultrasound service is now avlaible on 8 more center
इटावा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। हर महीने की नौ और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत आठ और केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अभी यह सुविधा सिर्फ दो केंद्रों पर मिल रही है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और आरसीएच नोडल डॉ. बीएल संजय ने बताया कि वर्तमान में जसवंतनगर और भरथना ब्लॉक के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर यह सुविधा उपलब्ध है। ई-वाउचर के जरिये गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन

जसवंतनगर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुशील ने बताया कि जिन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होना है, उन्हें ई-वाउचर बनाकर फोन पर भेजा जा रहा है। इसका बारकोड एक महीने तक मान्य रहेगा। गर्भवती महिलाएं निजी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराने जाएंगी तो बारकोड दिखाएंगी। जांच का पैसा सीधे केंद्र संचालक के खाते में पहुंच जाएगा। सीएचसी पर अब तक 49 महिलाओं को ई-वाउचर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। पिछले माह 10 महिलाओं को ई- वाउचर की सुविधा दी गई थी। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता सीपी सिंह ने बताया कि हर माह नौ व 24 तारीख को स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती की समस्त जांच करवाती हैं। जरूरत के अनुसार खून की जांच व अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed