फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women shut down the operator and locked the liquor vend.

Etawah News: महिलाओं ने संचालक को बंद कर शराब ठेके पर डाला ताला

Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women shut down the operator and locked the liquor vend.
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कुकावली में मंगलवार को महिलाओं ने गांव में चल रहे देसी शराब का ठेके का विरोध कर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं की भीड़ सुबह ठेके पर पहुंची और संचालक को ठेके में ही ताला डाल कर बंद कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने ठेका बंद करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं में शामिल राम बेटी, जय कुमारी, सीता देवी, रजन देवी, वर्षा, मंजू देवी, पार्वती, श्यामा देवी, लकक्षी , सुमन, अनार देवी, आदि का कहना था कि ठेका गांव के बीच होने के कारण किशोर से लेकर बुजुर्ग तक शराब के लती हो रहे हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

मजदूरी से कमाई गई रकम शराब में बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं ठेके के पास से स्कूल जाने वाले किशोर भी शराब की लत का शिकार हो रहे हैं। महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने महिलाओं को समझाया कि वे डीएम से मामले की शिकायत करें तो ही कुछ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर महिलाओं ने ठेके पर लगा ताला खोल दिया। इसके साथ ही महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि ठेके को गांव और स्कूल के पास से हटाकर कहीं दूर खोला जाए। उन्होंने चेतावनी दी गई कि यदि ठेका नहीं हटाया गया तो वह इसके विरुद्ध फिर से आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed