फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women should become laxmibai after taking inspiration from vaishnavi

वैष्णवी से प्रेरणा लेकर महिलाएं बनें ‘लक्ष्मीबाई’

Thu, 22 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 22 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
women should become laxmibai after taking inspiration from vaishnavi
पकड़े गए चेन स्नेचर - फोटो : अमर उजाला
चेन लूट कर भाग रहे लुटेरों का स्कूटी से लगभग ढाई किलोमीटर तक पीछा करने बाद लोगों की मदद से उन्हें पकड़वाने वाली वैष्णवी यादव को एसएसपी ने पांच हजार के पुरस्कार के साथ महारानी लक्ष्मीबाई का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया है। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं को वैष्णवी से सीख लेकर खुद को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान वैष्णवी को सम्मानित करते समय एसएसपी एन कोलांचि ने कहा कि एकजुटता से बड़ी कोई ताकत नहीं है। अगर महिलाएं वैष्णवी की तरह हिम्मत दिखाएं और आपराधिक वारदातों के समय जनता एकजुट हो तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और वारदातों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर जनता को एकजुट होकर अपराधियों को दबोचने का प्रयास करना चाहिए। जिसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी। एसएसपी ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों को भी वैष्णवी को सम्मानित करने के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed