{"_id":"58f266874f1c1b1c11cf6140","slug":"women-loss-her-eyes-after-illegal-doctor-teratment","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से युवती की आंखों की रोशनी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से युवती की आंखों की रोशनी गई
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
eyesight
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रपुरा निवासी झोलाछाप के इलाज से एक युवती की आंखों की रोशनी चली गई। युवती खुजली की दवा लेने झोलाछाप के पास पहुंची थी। उसने कोई इंजेक्शन लगा दिया। दवा के रिएक्शन से युवती को आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। युवती के परिजन जब झोलाछाप के पास शिकायत करने पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पिता ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि झोलाछाप को पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
श्यामवीर सिंह पुत्र बेनीराम निवासी मुबारिकपुर थाना भरथना ने चंद्रपुरा निवासी झोलाछाप दीप सिंह पुत्र रामनाथ पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री अंजू 11 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे खुजली की दवा लेने गई थी। उसने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबियत कुछ बिगड़ने लगी तो दोबारा वह अपनी पुत्री को झोलाछाप के पास ले गया। उसने उसे फिर एक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी पुत्री की आंखों की रोशनी चली गई। स्थानीय डाक्टरों की सलाह पर वह पुत्री का इलाज कराने ग्वालियर गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन