फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women had to wait for medicine

Etawah News: दवा के लिए महिलाओं को करना पड़ा इंतजार

Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women had to wait for medicine
इटावा। जिला अस्पताल में गुरुवार को महिला दवा वितरण कक्ष के कर्मियों के गैर हाजिर होने की वजह से दवा लेने आईं महिलाओं को दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाएं कर्मियों के आने के इंतजार में काफी देर तक लाइन लगाए खड़ी रहीं। गुरुवार को श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की वजह से ओपीडी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक की ही थी।
विज्ञापन

बावजूद इसके महिला दवा वितरण कक्ष गुरुवार को करीब ढाई घंटे तक सूना पड़ा रहा। कोई भी कर्मचारी अपनी कुर्सी पर नहीं था। इस वजह से महिलाओं को दवा बांटने वाले कर्मियों के आने का इंतजार करना पड़ा। करीब ढाई घंटे बाद यानी साढ़े दस बजे दवा वितरण कक्ष में कर्मचारी दिखाई पड़े।
विज्ञापन

उर्दू मोहल्ला से आई सकीना ने बताया कि पता चला कि आज छुट्टी है और ओपीडी आधे दिन की होगी। इस वजह से पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने आए तो कोई कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सती मोहल्ला से आई रूबी ने बताया कि दवा लेने जब आए तो दवा वितरण कक्ष के अंदर एक भी कर्मचारी नहीं दिखा। पूछताछ करने पर पता नहीं चला। काफी देर बाद दवा बांटने वाले आए तब दवा ली। कहा जितनी देर इंतजार किया उतनी देर में घर पहुंच जाते।

मैनेजर डॉ.निखिलेश ने कहा कि ऐसी जानकारी उन्हें नहीं है। हो सकता है कर्मचारी किसी कार्य से चले गए हों। वैसे तो दवा वितरण कक्ष के कर्मचारी समय पर अपने कक्ष में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed