{"_id":"6384fd8f5634321d5162155b","slug":"women-died-due-to-poison-etawah-news-knp730739286","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
इकदिल। जहर खाने से गंभीर महिला ने सोमवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
इकदिल थानाक्षेत्र के मोहल्ला लुधियात निवासी मधु (22) ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मधु की मौत हो गई। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मधु की एक साल की बेटी जाह्नवी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची इकदिल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता राजकुमार ने दामाद, सास व ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।