फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women crushed by the truck , a death , other serious

महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Fri, 17 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 17 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women crushed by the truck , a death , other serious

बाजार में खरीददारी करके पैदल गांव की ओर लौट रहीं दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर ढाई घंटे तक ऊसराहार-भरथना मार्ग जाम रखा।

विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए तथा मौके पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बुलाया जाए। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर आए सयुस के प्रदेश सचिव ध्रुव यादव ने मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनाबांध निवासी विपिन मिश्रा की 32 वर्षीय पत्नी बीना मिश्रा एवं शिवरतन शर्मा की पत्नी माया देवी ऊसराहार कस्बे में बाजार करने के लिए गुरुवार को आई थीं। खरीददारी करने के बाद महिलाएं गांव के ट्रैक्टर में बैठने के लिए पैदल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथना मार्ग पर बहादुरपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में बीना मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

इसी बीच मृतक व घायल महिला के परिजन और ग्रामीण भी आ गए। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सैफई रिम्स भेजा गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर ऊसराहार भरथना मार्ग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम लगा दिया।

एक्सीडेंट और जाम की खबर जैसे ही पुलिस को लगी तो सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर, एसडीएम ताखा सुरेशचंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष जेपी यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जिले में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी होने के कारण गुस्साए लोग उन्हें मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।

मौके पर मौजूद अफसरों ने पूरे मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। जानकारी प्रशासनिक स्तर से जब कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह तक पहुंची तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में सयुस के प्रदेश सचिव ध्रुव यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने मृतक महिला के परिजनों सहित ग्रामीणों से वार्ता की और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही।


मुआवजा का आश्वासन मिलने पर पब्लिक शांत हो गई और ढाई घंटे बाद शाम चार बजे जाम खुल गया। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि एक्सीडेंट करके भाग रहे ट्रक को उदेतपुरा गांव के पास पकड़ लिया गया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed