फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman stole earrings from jewelers' shop

महिला ने ज्वेलर्स की दुकान से चोरी किए झुमके

Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman stole earrings from jewelers' shop
बसरेहर (इटावा)। कस्बे में रविवार की दोपहर करीबन दो बजे एक महिला ग्राहक बनकर सर्राफा व्यापारी की दुकान पर पहुंची और वहां पर ज्वैलरी पसंद करने के समय कानों की एक जोड़ी झुमकी चोरी कर ली। जब दुकानदार ने ज्वैलरी को चेक किया तो उसमें एक जोड़ी झुमकी कम थी। जिस पर दुकानदार ने महिला से गायब हुई झुमकी के बारे में पूछा तो वह लड़ने झगड़ने लगी और देखते ही देखते दोनों में मारपीट भी हो गई। जिसका मौके पर मौजूद दुकानदारों और ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार और आरोपी महिला को पकड़कर थाने ले आई। जहां महिला की तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने की झुमकी बरामद की गई। महिला पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बे में स्टेट बैंक के पास राजेश कुमार की ज्वैलर्स की दुकान है। रविवार को दोपहर दो बजे के पास बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी महिला अनीता पत्नी श्याम राठौर उनकी दुकान पर आई और कानों के झूमके देखाने के लिए कहा। जिस पर राजेश ने उसे कई कान के झूमके दिखाए। इस दौरान महिला ने एक जोड़ी कान के झूमके पार कर दिए। राजेश को जब एक जोडी झूमके कम लगे तो उसने महिला से पूछा। जिस पर महिला भड़क गई औद दुकान से मारपीट शुरू कर दी। राजेश को पीटता देख अगल बगल के दुकान वालों ने मारपीट का वीड़ियो बनाते घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दुकानदार दोनों को लेकर थाने आ गई। जहां महिला पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास एक झुमका बरामद हुआ, जबकि दूसरा झुमका एक दुकानदार का मिला और उसने पुलिस को सौंप दिया। बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

साथियों ने बेहोश कर युवक से एक लाख छीने
चकरनगर (इटावा)। चांदई गांव निवासी एक युवक को उसके ही दो साथियों ने बेहोश कर एक लाख रुपये लूट लिए। युवक को लूटने के बाद साथियों ने उसे भरथना नहर की पटरी पर मरणासन्न अवस्था में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र चांदई गांव निवासी रघुवीर सिंह चौहान पुलिस ने बताया कि उन्होने अपनी डीसीएम जिला मुख्यालय पर बेची थी। शनिवार को
चकरनगर निवासी उंसार अली और सुधीर तिवारी के साथ बकाया एक लाख पांच हजार रुपये लेने गए थे। पैसा लेने बाद सुधीर और उंसार ने मिलकर एक ओमनी वैन को बुलाया। जिसमें बैठकर तीनों लोग घर के लिए निकल लिए। इस दौरान सुधीर और उंसार ने नाश्ते में कुछ मिलाकर खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गए। शनिवार रात दो बजे रघुवीर को होश आया। उन्होने देखा कि वह नहर के किनारे खेतों में पड़े हुए है। जिस पर वह चीखने चिल्लाने लगे, जिसकी आवाज सुनकर निकट खेती पर खेतों की रखवाली कर रहे किसान रघुवीर केे लेकर आग पास ले गए, जहां थोडी देर आग तापने के बाद उन्हे पूर्ण रूप से होश आया। जिसके बाद उन्होंने देखा की उनका पर्स में रखे एक लाख रुपये मोबाइल सहित अन्य जरूरत के कागजात सब गायब है। जिसके बाद रधुवीर ग्रामीणों की मदद से घर पहुंचे। परिजनों को मामले से अवगत कराया। चकरनगर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चकरनगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल भरथना होने के कारण पीड़ित को शिकायत के लिए संबंधित थाना पुलिस के समक्ष भेजा गया है। वहीं मामले में जब भरथना थाना प्रभारी केएल पटेल ने बताया कि ऐसा कोई मामला सामने नही आया है। अगर मामला सज्ञान में आता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed