फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman jumped in Chambal river, saved

चंबल नदी में महिला कूदी, थानाध्यक्ष ने बचाया

Tue, 29 Dec 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped in Chambal river, saved
फोटो संख्या 19 कुर्सी बैठी महिला से पूछताछ करते सीओ चकरनगर मस्सा सिंह। - फोटो : ETAWHA
सहसों थानाक्षेत्र स्थित चंबल नदी में मंगलवार दोपहर गृहकलह से तंग आकर 50 वर्षीय कस्तूरी देवी पत्नी हेतराम राठौर ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन

घटना देख मछुवारों ने महिला को नदी से निकाला और महिला सिपाही तनुजा पांडेय व सिपाही अवनीश कुमार की मदद से सीएचसी तक ले गए। सहसों थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला की हालत ठीक है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। कस्तूरी देवी नदी के पास पहुंची और थोड़ी देर वहां टहलने के बाद अचानक नदी में कूद गई। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मछुवारों की मदद से उसे बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में राजपुर स्थित सीएचसी ले गए। होश आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि पुत्रवधू से आए दिन कहासुनी व घरेलू झगड़े से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाने में महिला और परिजनों के बीच समझौता हुआ। दोबारा उत्पीड़न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed