{"_id":"6a04cb6fae50befa3a0ed556","slug":"woman-injured-by-shovel-in-plot-dispute-etawah-news-c-216-1-etw1005-142715-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्लॉट के विवाद में महिला को फावड़ा मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्लॉट के विवाद में महिला को फावड़ा मारकर किया घायल
विज्ञापन
इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम उसरई में मंगलवार शाम प्लॉट के विवाद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके सिर पर फावड़े से वार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
ग्राम उसरई निवासी किरन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका पति ट्रक चालक है। वह घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के पास स्थित प्लॉट की नींव भराने के लिए खोदाई करा रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही सुबोध, उसकी पत्नी पूनम और राजनश्री वहां आ पहुंची और प्लॉट पर कब्जे की बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच आरोपियों ने उनके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद घायल महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई संजय कुमार दुबे को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।