फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman going to daughter's house crushed by tractor, dies

Etawah News: बेटी के घर जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 18 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman going to daughter's house crushed by tractor, dies
इटावा। बेटी के घर नवरात्र की पूजा में शामिल होने जा रहे दंपती को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के लखना निवासी अनंतराम मंगलवार सुबह पत्नी रामकांती (58) के साथ अपनी बेटी के ससुराल चकरनगर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा जा रहे थे। लवेदी थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास वह वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी बकेवर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे रामकांती ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बकेवर अस्पताल भिजवाया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर राघवेंद्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामकांती की बहू पूजा ने बताया कि उसके सास-ससुर हनुमंतपुरा ननद रामकली के ससुराल नवरात्र की पूजा में शामिल होने जा रहे थे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed