फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman found hanging under suspicious circumstances

Etawah News: संदिग्ध हालात में महिला ने फंदे पर लटकी मिली

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman found hanging under suspicious circumstances
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में संदिग्ध हालात में महिला फंदे पर लटकी मिली। ससुराली फंदे से उतारकर महिला को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के कीरतपुर निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री शिवानी (33) की शादी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी मुनीष के साथ सन् 2011 में की थी। ससुराल वाले आए दिन रुपये को लेकर शिवानी को प्रताड़ित करते थे। 2012 में पत्नी ने इस बात की शिकायत सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी मामले को निस्तारण करने के बाद दोनों आपस में फिर से रहने लगे थे। वहीं, दोनों से दो बेटे सक्षम और आठ माह का ओम है। शुक्रवार रात दोनों में आपस में विवाद हुआ जिसके बाद फंदे पर लटका दिया और सैफई मेडिकल कॉलेज में छोड़कर चले गए। पड़ोस में रह रहे रिश्तेदारों की सूचना पर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां से पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुसिल ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed