फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   woman,etawah news,condition,will inprove,washing powder

वाशिंग पाउडर बनाकर महिलाएं सुधारेंगी माली हालत

Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
woman,etawah news,condition,will inprove,washing powder
फोटो संख्या 02 सैफई पंजाब नैशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केन्द्र वॉशिंग पाउडर बनाने की विधि कार्यक्र? - फोटो : ETAWHA
सैफई। गांवों की महिलाएं घर में वाशिंग पाउडर तैयार करके अपनी माली हालत को सुधारेंगी। उन्हें घर में पाउडर तैयार करने का प्रशिक्षण पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दिलाया गया है। सोमवार को इन महिलाओं का प्रशिक्षण पूरा हो गया। इसके बाद इन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

पीएनबी की ओर से किसान प्रशिक्षण केंद्र में वाशिंग पाउडर बनाने का 48 महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बैंक द्वारा अंगीकृत ग्राम नगला सुभान की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वस उद्यमी/प्रशिक्षक ममता ने कहा कि यह रोजगार रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा है। यह सभी घरों मे काम आने वाली वस्तु है। इसके माध्यम से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। केंद्र निदेशक प्रशांत सिंह ने कहा कि कृषकों/ नवयुवक एवं युवतियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर तथा सिलाई/कढ़ाई प्रशिक्षण के अलावा स्वरोजगार परक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

इसके साथ-साथ निशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं भ्रमण (कृषक मेलों एवं कृषि विश्वविद्यालयों आदि में) स्थलीय प्रशिक्षण आदि अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed