{"_id":"6081a9cf8ebc3e59281ada9c","slug":"woman-dies-of-electrocution-in-maiden-etawha-news-knp6248649125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में महिला की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में महिला की करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में छोटी बहन की शादी में शामिल होने आई महिला की करंट से मौत हो गई। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
पाठकपुरा गांव में वर्षा देवी (25) छोटी बहन चांदनी की शादी में शामिल होने आई थी। गुरुवार को समर्सिबल पंप का स्विच ऑन करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
जसवंतनगर के मेलई गांव निवासी सचिन शाक्य की शादी छह साल पहले वर्षा से हुई थी। उनके पांच साल की बेटी नैना है। सचिन ने बताया कि 28 अप्रैल को चांदनी की शादी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्षा की करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।