Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies by hanging after argument with husband over bringing home too few sweets

Etawah News: मिठाई कम लाने पर पति से कहासुनी, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 10 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging after argument with husband over bringing home too few sweets
फोटो 07::: चंदा। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
इकदिल। दीपावली के त्योहार पर बच्चों के लिए कम मिठाई लाने को लेकर पति से हुई कहासुनी के बाद एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां की मौत से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव कोठी चांदनपुर निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी चंदा देवी (29) ने रविवार शाम पति को पूजा के लिए रुपये देकर बच्चों के लिए मिठाई मंगाई थी। पति के कम मिठाई लाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति गांव में चला गया। इधर, चंदा खाना बनाने के बाद कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में बल्ली से साड़ी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

घर पहुंचे देवर विशाल ने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो चंदा फंदे पर लटकी थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। खिड़की तोड़कर महिला को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की सास कालिंदी देवी ने बताया कि वह परिवार से अलग रहती हैं। मिठाई कम लाने को लेकर बहू और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। पति गुजरात में रंगाई-पुताई का काम करता है। चंदा की तीन बेटियां राधा, साक्षी और सोनम व एक बेटा रितिक है। मां की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पति के शराब पीकर आए दिन घर में कलह करने की बात सामने आई है। इसी पारिवारिक तनाव के चलते महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी मिल रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed